- Post by Admin on Tuesday, Mar 17, 2026
- 233 Viewed
![]()
रजनी, सत्यदर्शन लाइव : मैं शांति विश्वकर्मा, माँ बम्लेश्वरी की गोद में बसे डोंगरगढ़ की एक साधारण महिला, लेकिन मेरे सपने कभी साधारण नहीं रहे। अगर मेरे जीवन को एक शब्द में कहा जाए, तो वह होगा- “संघर्ष”। बचपन से ही मैंने कठिनाइयों को करीब से देखा, लेकिन शायद वही कठिनाइयाँ मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गईं। आज लोग मुझे “ड्रोन दीदी” के नाम से जानते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था।
मुझे बचपन से ही पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। मेरा सपना था कि मैं एक शिक्षिका बनूं, बच्चों को पढ़ाऊं और समाज में कुछ अच्छा करूं। लेकिन 9वीं कक्षा के बाद ही मेरी शादी हो गई और मेरे सपनों पर जैसे विराम लग गया। फिर भी मैंने अपने अंदर की उस इच्छा को कभी मरने नहीं दिया, वह हमेशा मेरे भीतर जिंदा रही।
मेरे जीवन में मेरे पति श्री कुलदीप विश्वकर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने मेरे सपनों को समझा और हर कदम पर मेरा साथ दिया। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बीएससी (बायोलॉजी) तक की शिक्षा पूरी की। मैं हमेशा मानती हूं कि सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए, इसलिए आज भी मैं हर साल कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं।
एक समय ऐसा भी था जब जिंदगी बहुत कठिन हो गई थी। मुझे जंगल जाकर लकड़ियां बीननी पड़ती थीं। कई बार घर में खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई की फीस भरना मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता बन जाती थी। उन दिनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया सबसे जरूरी यह कि हालात चाहे जैसे हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए।
इन्हीं संघर्षों के बीच मैंने सोचा कि अगर अकेले मुश्किल है, तो मिलकर कोशिश करनी चाहिए। मैंने अपनी जैसी कुछ और बहनों के साथ मिलकर “माँ वैभवलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह” बनाया। हम 15 महिलाओं ने मिलकर पापड़, बड़ी और मुरकु बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे हमारा “शांति अचार” भी बाजार में पसंद किया जाने लगा। इससे हमें आर्थिक मजबूती मिली और आत्मविश्वास भी बढ़ा।
मेरे जीवन का सबसे बड़ा मोड़ जुलाई 2023 में आया, जब मुझे दिल्ली से ड्रोन प्रशिक्षण के लिए कॉल आया। शुरुआत में मुझे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन मैंने हिम्मत जुटाई और सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया। ग्वालियर में इफको द्वारा 15 दिनों का प्रशिक्षण मिला और वहीं से मेरी जिंदगी ने नई उड़ान भरी। जब मैंने पहली बार ड्रोन उड़ाया, तो लगा जैसे मेरे सपनों को पंख लग गए हों।
आज मैं “ड्रोन दीदी” के रूप में जानी जाती हूं और किसानों के खेतों में ड्रोन से खाद और दवाई का छिड़काव करती हूं। हजारों किसानों को मेरी इस सेवा से लाभ मिल रहा है। मुझे “लखपति दीदी” की उपाधि भी मिली है, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि मैं अपने अन्नदाताओं के काम आ पा रही हूं।
मैं मानती हूं कि संसाधनों की कमी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। अगर जिंदगी में संघर्ष न होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती। मैंने हमेशा अपने काम को ईमानदारी से किया और खुद को कभी भी कम नहीं समझा। आज मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करती हूं और यही चाहती हूं कि मैं आगे भी किसानों की सेवा करती रहूं और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर सकूं।
संपादन : कमलेश यादव
(यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हों तो हमें satyadarshanlive@gmail पर संपर्क करें | आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर और वीडियो 7587482923 व्हाट्सएप में भेज सकते हैं)
अन्य समाचार
स्टार्टअप हब की चकाचौंध से दूर, भारत भर में बड़े व्यवसाय बनाने वाली छोटे शहरों की महिलाओं से मिलें
भारत भर में, साधारण पृष्ठभूमि की महिलाएं ऐसे व्यवसाय स्थापित कर रही हैं जो रोजगार और अवसर पैदा कर रहे हैं। विनिर्माण उद्योगों से लेकर ऑनलाइन खुदरा उद्यमों और चिकित्सा स्टार्टअप तक, ये उद्यमी यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ संकल्प, डिजिटल उपकरण और मार्गदर्शन छोटे विचारों को फलते-फूलते उद्यमों में बदल सकते हैं और महिला संस्थापकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।
Read More...
कभी-कभी एक व्यक्ति ही काफी होता है': आनंद महिंद्रा ने धीरज जैन को सलाम किया, जिन्होंने दुबई में फंसे भारतीयों को आश्रय देने के लिए अपने फार्महाउस को परिवर्तित किया
खाड़ी देशों में उड़ानें बाधित हुईं। भारतीय व्यवसायी धीरज जैन ने अजमान स्थित अपने फार्महाउस को सैकड़ों फंसे हुए भारतीय यात्रियों के लिए खोल दिया। उनका घर एक शरणस्थल बन गया, जहाँ लोगों ने बिस्तर, भोजन और सामुदायिक सहयोग प्रदान किया।
Read More...
फूल झड़ जाते हैं...पंखुड़ियाँ बह जाती हैं...और फिर, अगले वर्ष, पेड़ फिर से खिल उठते हैं, दशकों पहले बोई गई परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए...आईएफएस अधिकारी जिन्होंने 15 लाख पेड़ लगाए और शहर को गुलाबी ग्रीष्म ऋतु दी
जब 1980 के दशक में बेंगलुरु का तेजी से विस्तार होने लगा, तो पेड़ गायब होने लगे। आईएफएस अधिकारी सेतुराम गोपालराव नेगिनहाल ने एक ऐसी योजना के साथ कदम बढ़ाया जो आज भी शहर को आकार देती है।
Read More...
एक अतिरिक्त रोटी की ताकत: जब आम लोग भूख के खिलाफ बनते हैं उम्मीद की किरण
कई परिवार अपनी थाली से थोड़ा हिस्सा अलग रखकर उन लोगों तक पहुंचाते हैं जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता। यह छोटी-सी पहल भूख मिटाने के साथ-साथ मानवता और सम्मान का संदेश भी देती है।
Read More...
संघर्षों से निखरी सफलता: दीप्ति साहू की प्रेरक कहानी...क्वालिटी वर्क और ईमानदारी को बनाया अपना मंत्र, सौंदर्य ब्यूटी पार्लर से बनाई खास पहचान
भविष्य को लेकर दीप्ति साहू की सोच और भी व्यापक है। वह चाहती हैं कि आगे चलकर अधिक से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दें।
Read More...
पलाश के फूल, 'फ्लेम ऑफ फॉरेस्ट’ यानी ‘वन ज्योति’...बसंत ऋतु में इसके पुष्प गुच्छ अंगारों की तरह दहकते है और गिरे फूलों से धरती लाल चादर-सी ओढ़ लेती है
पलाश की खूबसूरती ऐसी कि वहां अनायास ही ठहरने का मन कर जाए. लेकिन क्या आपको पता है जिस पलाश के पेड़ को क्षेत्र के लोग व्यर्थ मानते हैं वही पलाश का पेड़ पैसों की बारिश कर सकता है
Read More...
बिना बनावट और दिखावे के, ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने साबित कर दिया कि साधारण दिनचर्या भी असाधारण बन सकती है, अगर उसमें मेहनत, सादगी और दिल से किया गया प्रयास शामिल हो
झारखंड के रहने वाले Rajesh Ravani आज सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। सड़क किनारे सरल तरीके से खाना बनाते उनके वीडियो ने उन्हें 27 लाख से अधिक सब्सक्राइबर दिलाए हैं और वे डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान बना चुके हैं।
Read More...
जब ‘मैं’ नहीं रहा, सिर्फ ‘हम’ बचा....प्यार सिर्फ मीठी बातों तक सीमित नहीं होता..दो जीवनसाथियों के एक-दूसरे के लिए बलिदान में भी झलकता है
Valentine Day Love Story: सविता और भरत की प्रेम कहानी एक सच्चे बलिदान की कहानी है। भरत का लिवर खराब होने पर सविता ने अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें अपना लिवर डोनेट किया। इस कदम ने उनके वैलंटाइंस डे को हमेशा के लिए खास बना दिया।
Read More...
Vidushi Diksha: 216 घंटे लगातार भरतनाट्यम कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Who Is Vidushi Diksha: भारत के नाम कई उपलब्धियां हैं, उन्हीं में से एक है, भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का प्रदर्शन सबसे लंबे समय तक करना। कर्नाटक की बेटी विदुषी दीक्षा ने 216 घंटे नृत्य करके ये रिकॉर्ड बनाया है।
Read More...
छोटे गांव बड़े बदलाव...पेड़ लगाकर, सौर ऊर्जा अपनाकर और ग्रामीणों को साथ लेकर,महिला सरपंच ने बदली गांव की तस्वीर
महिलाओं की भागीदारी, सामूहिक निर्णय और पर्यावरण संरक्षण ने इस गांव को नई पहचान दी है। कई विश्वसनीय मंचों ने भी दाव्वा के इस परिवर्तन को देश के सामने रखा है। आज दाव्वा न सिर्फ एक गांव है, बल्कि यह उम्मीद, स्थिरता और जिम्मेदार नेतृत्व की मिसाल बन चुका है।
Read More...