वैलेंटाइन डे लव स्टोरी: प्यार सिर्फ मीठी बातों या कैंडल लाइट डिनर तक सीमित नहीं होता। कभी-कभी यह अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में, मॉनिटर की बीप की आवाज के बीच दो जीवनसाथियों के एक-दूसरे के लिए बलिदान में भी झलकता है। पत्नी अपने पति को अपने शरीर का हिस्सा, अपना लिवर गिफ्ट में देकर उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाती। ये कहानी है भरत और सविता की, जिसमें सविता ने अपने पति की जान बचाने के लिए लिवर डोनेट किया। अब दोनों हर साल इस खास दिन को अनोखे तरीके से मनाते हैं, और भरत अपनी पत्नी के इस गिफ्ट को जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मानते हैं।

गौरतलब है कि, दिल्ली के अशोक विहार निवासी 43 साल के भरत ने बताया कि 2007 में लव मैरिज की थी। दोनों का एक-दूसरे से खास लगाव था। अच्छी खासी जिंदगी चल रही थी, अचानक 2016 में भरत को जॉन्डिस हुआ और धीरे-धीरे उनका लिवर खराब हो गया और ट्रांसप्लांट ही एक मात्र इलाज बचा था। भरत ने कहा कि यह सविता का प्रेम ही है कि उसने मेरी जान बचाने के लिए अपना लिवर मुझे दे दिया, यहां तो लोग एक यूनिट ब्लड डोनेट नहीं करते, इसने अपनी जान की परवाह किए बिना मेरी जान बचाने के लिए लिवर डोनेट कर दिया।

यह गिफ्ट नहीं, बल्कि जीवन है, इसे आप किसी भी गिफ्ट से चुका नहीं सकते। सविता ने कहा कि उन्हें ट्रांसप्लांट और डोनेशन के बारे में ज्यादा पता नहीं था। लेकिन, जब दिन-ब-दिन पति की तबीयत खराब होते हुए देखा तो मैं रह नहीं पाई। मैंने ट्रांसप्लांट को समझा, डोनेशन के बारे में पता लगाया और न तो अपने माता-पिता से बात की और न ही किसी रिश्तेदार से।

सीधा फैसला कर लिया कि भरत की जान बचाने के लिए मैं अपना लिवर डोनेट करूंगी। डॉक्टर से बात की, 13 फरवरी 2016 को गंगाराम अस्पताल में एडमिट हुए। हमने 14 फरवरी वैलंटाइंस डे के दिन 2018 को ट्रांसप्लांट कराया। अब यह दिन हमारे लिए प्रेम का एक ऐसा प्रतीक बन गया है, जिसे हम चाहकर भी भूल नहीं सकते। सविता ने कहा कि हमने इस दिन के लिए बहुत इंतजार किया, लोग वैलंटाइंस डे पर गुलाब गिफ्ट करते हैं, हमने प्यार डोनेट किया है, जिसे महसूस कर हम दोनों खुश रहते हैं।

'प्रेम न उम्र देखती है और न ही कोई बंधन' इस बारे में गंगाराम अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर उषास्त धीर ने कहा कि प्रेम करने वाले कपल्स बिना सोचे-समझे एक दूसरे की जान बचाने के लिए तैयार हो जाते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें खुद दर्द क्यों न सहना पड़े। एक अन्य कपल अशोक और सुनीता की कहानी बताते हुए कहा कि प्रेम न उम्र देखती है और न ही कोई बंधन।

शादी के 22 साल बाद जब अशोक का लिवर खराब हुआ तो उनकी पत्नी सुनीता डोनेशन के लिए आगे आईं। पत्नी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं कर रहा था। सुनीता ने कहा कि मैं अपने पति को इस हालत में नहीं देख सकती थी, इसलिए ब्लड ग्रुप नहीं मिलने के बाद भी मैंने डॉक्टर से कहा कि मैं लिवर देने को तेयार हूं, तब डॉक्टर ने नए प्रोसीजर और तकनीक के बल पर ट्रांसप्लांट किया , मुझे इतनी खुशी है कि मैं बता नहीं सकती। मेरे लिए तो यही सबसे बड़ा गिफ्ट है कि मेरे पति मेरे साथ हैं।

Share

अन्य समाचार

img-20260403-100322

आधुनिक भारतीय कला की अब तक की सबसे अधिक मूल्य वाली कृति...रिकॉर्ड 167.20 करोड़ रुपये में बिकी राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 'यशोदा और कृष्ण'

प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की ऑयल पेंटिंग ''यशोदा और कृष्ण'' बुधवार को मुंबई में सैफ्रोनआर्ट की स्पि्रंग लाइव नीलामी में रिकॉर्ड 167.20 करोड़...सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक डॉ. साइरस एस पूनावाला ने खरीदा


Read More...
img-20260317-091627

मैं मानती हूं कि संसाधनों की कमी ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है...अगर जिंदगी में संघर्ष न होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाती...ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा

बचपन से ही मैंने कठिनाइयों को करीब से देखा, लेकिन शायद वही कठिनाइयाँ मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गईं। आज लोग मुझे “ड्रोन दीदी” के नाम से जानते हैं, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था।


Read More...
how-small-town-women-entrepreneurs-are-building-successful-businesses-063223962-16x9-0

स्टार्टअप हब की चकाचौंध से दूर, भारत भर में बड़े व्यवसाय बनाने वाली छोटे शहरों की महिलाओं से मिलें

भारत भर में, साधारण पृष्ठभूमि की महिलाएं ऐसे व्यवसाय स्थापित कर रही हैं जो रोजगार और अवसर पैदा कर रहे हैं। विनिर्माण उद्योगों से लेकर ऑनलाइन खुदरा उद्यमों और चिकित्सा स्टार्टअप तक, ये उद्यमी यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ संकल्प, डिजिटल उपकरण और मार्गदर्शन छोटे विचारों को फलते-फूलते उद्यमों में बदल सकते हैं और महिला संस्थापकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।


Read More...
img-20260311-075603

कभी-कभी एक व्यक्ति ही काफी होता है': आनंद महिंद्रा ने धीरज जैन को सलाम किया, जिन्होंने दुबई में फंसे भारतीयों को आश्रय देने के लिए अपने फार्महाउस को परिवर्तित किया

खाड़ी देशों में उड़ानें बाधित हुईं। भारतीय व्यवसायी धीरज जैन ने अजमान स्थित अपने फार्महाउस को सैकड़ों फंसे हुए भारतीय यात्रियों के लिए खोल दिया। उनका घर एक शरणस्थल बन गया, जहाँ लोगों ने बिस्तर, भोजन और सामुदायिक सहयोग प्रदान किया।


Read More...
img-20260310-080717

फूल झड़ जाते हैं...पंखुड़ियाँ बह जाती हैं...और फिर, अगले वर्ष, पेड़ फिर से खिल उठते हैं, दशकों पहले बोई गई परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए...आईएफएस अधिकारी जिन्होंने 15 लाख पेड़ लगाए और शहर को गुलाबी ग्रीष्म ऋतु दी

जब 1980 के दशक में बेंगलुरु का तेजी से विस्तार होने लगा, तो पेड़ गायब होने लगे। आईएफएस अधिकारी सेतुराम गोपालराव नेगिनहाल ने एक ऐसी योजना के साथ कदम बढ़ाया जो आज भी शहर को आकार देती है।


Read More...
img-20260309-080040

एक अतिरिक्त रोटी की ताकत: जब आम लोग भूख के खिलाफ बनते हैं उम्मीद की किरण

कई परिवार अपनी थाली से थोड़ा हिस्सा अलग रखकर उन लोगों तक पहुंचाते हैं जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता। यह छोटी-सी पहल भूख मिटाने के साथ-साथ मानवता और सम्मान का संदेश भी देती है।


Read More...
img-20260308-092834

संघर्षों से निखरी सफलता: दीप्ति साहू की प्रेरक कहानी...क्वालिटी वर्क और ईमानदारी को बनाया अपना मंत्र, सौंदर्य ब्यूटी पार्लर से बनाई खास पहचान

भविष्य को लेकर दीप्ति साहू की सोच और भी व्यापक है। वह चाहती हैं कि आगे चलकर अधिक से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दें।


Read More...
mp-sha-01-palash-special-pkg-7203529-19032025164303-1903f-1742382783-84

पलाश के फूल, 'फ्लेम ऑफ फॉरेस्ट’ यानी ‘वन ज्योति’...बसंत ऋतु में इसके पुष्प गुच्छ अंगारों की तरह दहकते है और गिरे फूलों से धरती लाल चादर-सी ओढ़ लेती है

पलाश की खूबसूरती ऐसी कि वहां अनायास ही ठहरने का मन कर जाए. लेकिन क्या आपको पता है जिस पलाश के पेड़ को क्षेत्र के लोग व्यर्थ मानते हैं वही पलाश का पेड़ पैसों की बारिश कर सकता है


Read More...
img-20260216-094930

बिना बनावट और दिखावे के, ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने साबित कर दिया कि साधारण दिनचर्या भी असाधारण बन सकती है, अगर उसमें मेहनत, सादगी और दिल से किया गया प्रयास शामिल हो

झारखंड के रहने वाले Rajesh Ravani आज सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। सड़क किनारे सरल तरीके से खाना बनाते उनके वीडियो ने उन्हें 27 लाख से अधिक सब्सक्राइबर दिलाए हैं और वे डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान बना चुके हैं।


Read More...
img-20260211-071438

Vidushi Diksha: 216 घंटे लगातार भरतनाट्यम कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Who Is Vidushi Diksha: भारत के नाम कई उपलब्धियां हैं, उन्हीं में से एक है, भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम का प्रदर्शन सबसे लंबे समय तक करना। कर्नाटक की बेटी विदुषी दीक्षा ने 216 घंटे नृत्य करके ये रिकॉर्ड बनाया है।


Read More...