- Post by Admin on Saturday, Jan 10, 2026
- 186 Viewed
![]()
राजनांदगांव।कभी साधारण समझा जाने वाला बांस आज दिव्यांगजनों के हाथों में आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का मजबूत सहारा बनता नजर आ रहा है। CRC राजनांदगांव में शुरू हुआ बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर न केवल हुनर सिखा रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि यदि अवसर मिले तो हर क्षमता अपनी पहचान खुद गढ़ सकती है।
गौरतलब है कि, सीआरसी राजनांदगांव के व्यावसायिक विभाग द्वारा 08 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय बांस शिल्प कला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे किया गया। शिविर में बांस से उपयोगी व सजावटी उत्पाद तैयार करने की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागी भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की है। प्रशिक्षण दो अनुभवी प्रशिक्षकों की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जहां प्रतिभागियों को बांस की कटाई, डिज़ाइन, निर्माण और फिनिशिंग से जुड़ी बारीक जानकारियां दी जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है। CRC राजनांदगांव द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर दिव्यांगजनों के कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
अन्य समाचार
कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान
ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।
Read More...
परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर
शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।
Read More...
रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया
Read More...
रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Read More...
कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह
गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।
Read More...
छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित
वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
Read More...
बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित
कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...