राजनांदगांव : जब किसी बच्चे की आवाज़ उसकी पहचान बनने से पहले ही रुक जाती है, तब समाज की जिम्मेदारी बनती है कि वह उस मौन को संवाद में बदले। इसी संवेदनशील सोच के साथ लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव ने तुतलाना, हकलाना, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों के लिए एक निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं, जो बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा देगा।

गौरतलब है कि, यह निःशुल्क जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर 14 फरवरी को लायन्स क्लब, गुरुद्वारा के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।

शिविर में स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ श्रीमती रजनी राठी अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगी। वे बच्चों की समस्या का आकलन कर उचित स्पीच थैरेपी के माध्यम से सुधार के उपाय बताएंगी, जिससे बच्चों में बोलने की झिझक कम हो और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकें।

इसके साथ ही स्पेशल एजुकेटर एवं उड़ान स्पेशल एजुकेशन क्लासेस रायपुर की संचालिका ऋतु गुप्ता भी शिविर में उपस्थित रहकर विशेष बच्चों की शैक्षणिक, मानसिक एवं व्यवहारिक समस्याओं पर अभिभावकों को मार्गदर्शन देंगी। उनका अनुभव अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 8770218536 पर संपर्क कर सकते हैं (अग्रिम पंजीयन अनिवार्य)।

सीमित समय में अधिक से अधिक बच्चों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव के अध्यक्ष श्री प्रमोद बागड़ी ने दी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस मानवीय पहल का लाभ उठाएं और ऐसे बच्चों को आगे लाने में सहयोग करें, ताकि हर बच्चा अपनी आवाज़ के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।

Share

अन्य समाचार

img-20260411-wa0001

सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं

हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता


Read More...
img-20260321-wa0056

सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।


Read More...
img-20260317-wa0027

स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया

रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।


Read More...
img-20260312-055622

एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर

केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।


Read More...
img-20260307-wa0000

महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव

माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।


Read More...
mixcollage-06-mar-2026-08-26-am-6073

उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान

स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।


Read More...
img-20260228-070027

कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान

ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।


Read More...
exam-1734398955947-1740445869236

परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है


Read More...
img-20260215-wa0004

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Read More...
img-20260128-083304

रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया


Read More...