- Post by Admin on Tuesday, Jan 13, 2026
- 267 Viewed
![]()
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की अपनी तरह की पहली कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” का भव्य विमोचन 09 जनवरी 2026 को 'द कॉस्मो एक्सपो', रायपुर के उद्घाटन अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की 25 चयनित प्रेरणादायी महिला उद्यमियों पर आधारित इस प्रतिष्ठित पुस्तक का लोकार्पण किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मंच पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल अपूर्वा त्रिपाठी की व्यक्तिगत उपलब्धियों की स्वीकृति है, बल्कि बस्तर अंचल की नारी शक्ति के आत्मविश्वास, संघर्ष और वैश्विक सोच का प्रतीक भी है।
कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है। अपुर्वा त्रिपाठी विधि क्षेत्र की प्रख्यात विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एलएलबी के साथ-साथ कॉरपोरेट लॉ और बौद्धिक संपदा कानून में डबल एलएलएम की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्हें सॉफ्टवेयर कानून, अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट कानून तथा अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कानून में भी विशेष डिग्रियां प्राप्त हैं।
हाल ही में उन्होंने कानून विषय पर डॉक्टरेट (PhD) हेतु अपना शोध कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। कानून के क्षेत्र में सुदृढ़ शैक्षणिक आधार के साथ-साथ अपूर्वा त्रिपाठी बस्तर के जैविक उत्पादों, मसालों, वनोपज और पारंपरिक ज्ञान को "एमडी बोटैनिकल्स" के बैनर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जहां उन्हें सामाजिक, भौगोलिक और बाज़ारगत चुनौतियों के बावजूद उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस पुस्तक का संकलन उचित शर्मा द्वारा किया गया है तथा लेखन सुश्री खुशबू ने किया है। कार्यक्रम का सशक्त संचालन, प्रस्तुति और समन्वय प्रसिद्ध पत्रकार, सामाजिक चिंतक ,एक्टिविस्ट उचित शर्मा एवं टीआरपी टीम द्वारा किया गया, जिनकी पेशेवर दक्षता और दृष्टि ने इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम में राज्य के मंत्रीगण, सांसद, रोटेरियन सदस्य, उद्योग जगत, विधि क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। “अध्याय (Adhyaay)” निस्संदेह छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, बस्तर की प्रतिभा और महिला नेतृत्व की राष्ट्रीय पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरी है।
अन्य समाचार
रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया
Read More...
रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Read More...
कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह
गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।
Read More...
छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित
वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
Read More...
बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण
आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...
CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू
CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।
Read More...
सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे...75 वर्षीय गुरुमुख दास वाधवा ने सैकड़ों परिवारों को अपने शरीर और आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया है
यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।
Read More...
खुशनुमा मौसम... सुबह-सुबह पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य बना दिया
पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।
Read More...
एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण
ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।
Read More...