- Post by Admin on Saturday, Feb 28, 2026
- 189 Viewed
![]()
सत्यदर्शन लाइव : ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरिया तहसील के इस दूरस्थ गांव में रात्रिकालीन जनचौपाल लगाकर सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में खाट पर बैठकर हुई इस चौपाल में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय से लगभग 54 किलोमीटर दूर, 5500 से अधिक आबादी वाले इस गांव में कलेक्टर के आगमन से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण सुबल दीवान ने इसे “दूरस्थ अंचल के लिए सराहनीय पहल” बताया।।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा, “सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का यह सबसे दूरस्थ गांव है, जहां रात्रिकालीन जनचौपाल का उद्देश्य यही है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत समझी जाए। ग्रामीणों से प्राप्त मांगों और शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाएगा।”
गौरतलब है कि, चौपाल में आवास, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर खुलकर चर्चा हुई। गांव में संचालित 6 आंगनबाड़ी केंद्रों में जर्जर भवन की समस्या पर शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया। महतारी वंदन योजना से 1068 हितग्राहियों के लाभान्वित होने की जानकारी भी सामने आई। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल में पेयजल समस्या के तत्काल निराकरण का आदेश भी दिया गया। इसी बीच कक्षा पांचवीं के छात्र रोहन पातर ने कलेक्टर बनने की इच्छा जताई, जिस पर डॉ. कन्नौजे ने उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
उचित मूल्य दुकान में गोदाम की कमी और खराब चावल वितरण की शिकायत पर पंचनामा तैयार कर चावल वापस लेने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 290 आवासों में से 245 पूर्ण और 45 अपूर्ण हैं—कलेक्टर ने बरसात से पहले सभी आवास पूर्ण करने की अपील की। जल जीवन मिशन के पाइपलाइन कार्य में सीसी सड़क खोदकर मरम्मत न करने की शिकायत पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और जब तक सड़क समतलीकरण नहीं होता, ठेकेदार का भुगतान रोका जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चर्चा हुई। उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। दवाइयों की कमी, विशेषकर कैल्शियम टैबलेट की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। गांव में 4 कुष्ठ रोगी चिन्हित होने तथा फाइलेरिया की दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई। 23 वर्षीय मीनाक्षी को बीपीएल सूची में नाम नहीं होने से पेंशन नहीं मिल रही थी मामले की जांच के निर्देश दिए गए।
दिव्यांग दिनेश कुमार दीवान को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। लो वोल्टेज की समस्या पर ग्रामीणों ने बताया कि 132 केवी ट्रांसफार्मर होने के बावजूद भूमि विवाद के कारण लाइन विस्तार नहीं हो पा रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सरपंच गोपीनाथ प्रधान ने गांव में कई स्थानों पर शराब बिक्री की जानकारी दी। महिलाओं ने ग्राम संगठन के निष्क्रिय होने की शिकायत रखी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
अन्य समाचार
परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Read More...
लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर
शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।
Read More...
रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया
Read More...
रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Read More...
कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह
गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।
Read More...
छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित
वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
Read More...
बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित
कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।
Read More...
बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण
आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...