- Post by Admin on Thursday, Jan 15, 2026
- 424 Viewed
![]()
राजनांदगांव : देशभर में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति का संदेश लेकर निकले हरमेन्दर सिंह की पदयात्रा आज प्रेरणा का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद उनका संकल्प अडिग है । भारत की विविधता में एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना। इसी क्रम में पदयात्रा के 291वें दिन उन्होंने तुमड़ीबोड़ स्थित पवित्र गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 में श्रद्धापूर्वक पहुंचकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
गौरतलब है कि, गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित संगत ने उनके संकल्प और साहस की सराहना की तथा देश में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
उल्लेखनीय है कि हरमेन्दर सिंह पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी हैं और इससे पहले भी वे कई कठिन एवं प्रेरक यात्राएं पूरी कर चुके हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पूर्ण की थी, जो उनकी आध्यात्मिक दृढ़ता और सेवा भाव को दर्शाती है।
इसके अतिरिक्त हरमेन्दर सिंह दो बार अमरनाथ यात्रा भी पैदल पूरी कर चुके हैं। उनकी यह वर्तमान पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का भी सशक्त संदेश देती है, जो आज के समय में विशेष रूप से प्रासंगिक है।
अन्य समाचार
रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया
Read More...
रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
Read More...
छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट कोपरा जलाशय में पर्यावरण प्रहरी वीरेंद्र सिंह सम्मानित
वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
Read More...
बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित
कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।
Read More...
बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण
आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...
CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू
CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।
Read More...
सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे...75 वर्षीय गुरुमुख दास वाधवा ने सैकड़ों परिवारों को अपने शरीर और आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया है
यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।
Read More...
खुशनुमा मौसम... सुबह-सुबह पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य बना दिया
पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।
Read More...
एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण
ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।
Read More...