राजनांदगांव : जब किसी बच्चे की आवाज़ उसकी पहचान बनने से पहले ही ठहर जाती है, तब समाज का कर्तव्य बनता है कि वह उसके मौन को शब्द दे। इसी संवेदनशील सोच को साकार करते हुए लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा गुरुद्वारा के पास निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गौरतलब है कि,शिविर का उद्देश्य संवाद से जुड़ी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों को विशेषज्ञों ने बच्चों की समस्याओं को समझने, धैर्य रखने और नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन स्थल पर परामर्श और मूल्यांकन की व्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सका।

स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी ने बच्चों का आकलन कर अभिभावकों को सरल और प्रभावी अभ्यास विधियां बताईं। उन्होंने कहा कि सही समय पर शुरू की गई स्पीच थैरेपी से बच्चों के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार संभव है। वहीं स्पेशल एजुकेटर एवं उड़ान स्पेशल एजुकेशन क्लासेस की संचालिका ऋतु गुप्ता ने विशेष बच्चों की शैक्षणिक, मानसिक और व्यवहारिक चुनौतियों पर अभिभावकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रमोद बागड़ी ने कहा कि यह पहल समाज के उन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है, जिन्हें विशेष सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर सके।

Share

अन्य समाचार

img-20260411-wa0001

सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं

हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता


Read More...
img-20260321-wa0056

सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।


Read More...
img-20260317-wa0027

स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया

रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।


Read More...
img-20260312-055622

एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर

केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।


Read More...
img-20260307-wa0000

महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव

माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।


Read More...
mixcollage-06-mar-2026-08-26-am-6073

उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान

स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।


Read More...
img-20260228-070027

कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान

ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।


Read More...
exam-1734398955947-1740445869236

परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है


Read More...
img-20260210-064313

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर

शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।


Read More...
img-20260128-083304

रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया


Read More...