रजनी जोशी, राजनांदगांव। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। बच्चों की घबराहट यह संकेत देती है कि परीक्षा का समय केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन की भी परीक्षा बन गया है। ऐसे समय में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, ताकि विद्यार्थी डर नहीं, आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें।

इसी संदर्भ में शिक्षक अंगद सलामे ने विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि “परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक अवसर है खुद को परखने और निखारने का।” उनका मानना है कि अधिकतर तनाव परिणाम की चिंता से उत्पन्न होता है, जबकि विद्यार्थियों को अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने समझाया कि यदि तैयारी पूरी न भी हो, तो भी घबराने के बजाय शांत मन से जो आता है उसे आत्मविश्वास के साथ लिखना चाहिए। अंगद सलामे ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेने चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और मोबाइल से दूरी बनाकर समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाओं का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें। “

जब घर का वातावरण सहयोगी और सकारात्मक होता है, तब बच्चा स्वयं को सुरक्षित और समर्थ महसूस करता है,”। परीक्षा का यह दौर भले ही चुनौतीपूर्ण हो, परंतु यह आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य सिखाने का अवसर भी है।

जैसा कि शिक्षक अंगद सलामे कहते हैं, “अंक जीवन की सफलता का एक हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन असली जीत वह है जब विद्यार्थी भय पर विजय प्राप्त कर ले।” ऐसे प्रेरक विचारों के साथ विद्यार्थी यदि आगे बढ़ें, तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।

Share

अन्य समाचार

img-20260411-wa0001

सिर्फ जीएं नहीं, किसी और को जीने का मौका भी दें...रक्तवीर जितेंद्र साहू न केवल खुद हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं, बल्कि रक्तदान शिविरों के आयोजन और जागरूकता फैलाने में भी पूरी निष्ठा से जुटे रहते हैं

हम सबके शरीर में बहता यह रक्त ईश्वर का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। अगर यही रक्त किसी की रुकती सांसों को फिर से चला दे, तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता


Read More...
img-20260321-wa0056

सेना की सेवा से जनसेवा तक: पूर्व सैनिक राकेश कुमार सोनी बने जिला संयोजक रायपुर शहर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर अपनी मातृभूमि और गांव की मिट्टी के प्रति गहरा लगाव बना हुआ है। वे मानते हैं कि जिस धरती ने उन्हें जन्म दिया, उसी के विकास और लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है।


Read More...
img-20260317-wa0027

स्पेशल एजुकेटर मेघा तिवारी को मिला राज्य स्तरीय "छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान"...एक माँ, एक गृहिणी और एक संघर्षशील महिला के रूप में उन्होंने हर चुनौती का सामना किया

रायपुर के वृंदावन हॉल में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के 22 जिलों से प्राप्त प्रविष्टियों में से मेघा तिवारी का चयन विशेष बच्चों के लिए किए गए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के आधार पर किया गया।


Read More...
img-20260312-055622

एक स्टेशन एक उत्पाद: इको-फ्रेंडली बैग में झलकती परंपरा, यात्रियों को भा रहा स्थानीय हुनर

केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक स्टेशन एक उत्पाद” के अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर स्टॉल में इन बैगों की खास प्रदर्शनी की गई है। यहां से गुजरने वाले यात्री न केवल इन बैगों को देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में खरीद भी रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ये बैग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक और मजबूत भी हैं।


Read More...
img-20260307-wa0000

महतारी वंदन योजना से सशक्त हुई माँ, बेटी के सुनहरे भविष्य की रखी मजबूत नींव

माँ का सपना हमेशा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा होता है। जब किसी योजना से एक माँ को अपने बच्चे के सपनों को संवारने की ताकत मिलती है, तब वह योजना समाज में बदलाव की मिसाल बन जाती है। महतारी वंदन योजना ने ऐसी ही एक माँ के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की नई राह दिखाई है।


Read More...
mixcollage-06-mar-2026-08-26-am-6073

उड़ान ...दो अलग-अलग मंचों पर स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ रजनी राठी का हुआ सम्मान

स्पीच थैरेपी विशेषज्ञ एवं स्पेशल एजुकेटर रजनी राठी को समाजसेवा और विशेष बच्चों के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।


Read More...
img-20260228-070027

कलेक्टर की रात्रिकालीन जनचौपाल....संवाद से समाधान

ओडिशा की सीमा से घिरे जिले के अंतिम छोर पर बसे सांकरा गांव में बुधवार की रात प्रशासन की मौजूदगी ने नई उम्मीद जगा दी।


Read More...
img-20260215-wa0004

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव का निःशुल्क स्पीच थैरेपी शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

शिविर में तुतलाहट, हकलाहट, उच्चारण दोष तथा सुनने-बोलने में कठिनाई से जूझ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Read More...
img-20260210-064313

लायन्स क्लब ऑफ नांदगांव की अनुकरणीय पहल...निःशुल्क स्पीच थैरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर

शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संवाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही किया जा सके।


Read More...
img-20260128-083304

रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया


Read More...