गोपी साहू : छत्तीसगढ़ के प्रथम रामसर साइट के रूप में पहचाने जाने वाले कोपरा जलाशय में प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों के संरक्षण को समर्पित एक भव्य पर्यावरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी वीरेंद्र सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू द्वारा “वॉटर मैन ऑफ छत्तीसगढ़” सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ तथा क्षेत्रीय विधायक सहित अनेक प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि, सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोपरा जलाशय जैसे आद्र्रभूमि क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। वीरेंद्र सिंह द्वारा जल संरक्षण, जलाशयों के पुनर्जीवन और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सतत प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनके प्रयासों से न केवल जल स्रोतों का संरक्षण हुआ है, बल्कि स्थानीय लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जलशक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा भी वीरेंद्र सिंह को “वॉटर हीरो” सम्मान से नवाजा जा चुका है। कोपरा जलाशय में मिला यह सम्मान उनके पर्यावरणीय योगदान की निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सम्मान न केवल वीरेंद्र सिंह के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

Share

अन्य समाचार

img-20260128-083304

रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

देशभक्ति, आत्मसम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत माहौल में रुचि महिला मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया


Read More...
img-20260121-wa0004

रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव

23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय भव्य आयोजन


Read More...
img-20260115-120139

कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद संकल्प अडिग ...पदयात्रा के 291वें दिन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पातशाही 6 पहुंचे हरमेन्दर सिंह

गुरुद्वारा पहुंचने पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने हरमेन्दर सिंह का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया।


Read More...
img-20260113-wa0001

बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों सम्मानित

कॉफी टेबल बुक “अध्याय (Adhyaay)” में अपूर्वा त्रिपाठी पर आधारित एक विशेष अध्याय शामिल किया गया है, जो उन्हें छत्तीसगढ़ की चयनित विशिष्ट महिलाओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करता है। यह पुस्तक पहली बार राज्य की महिला उद्यमशीलता, नेतृत्व और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।


Read More...
img-20260110-wa0002

बांस से आत्मनिर्भरता की बुनावट... CRC राजनांदगांव में उम्मीदों का प्रशिक्षण

आयोजकों के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए आत्मविश्वास का संचार करना भी इस पहल का अहम लक्ष्य है।


Read More...
images-13

निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन

निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


Read More...
gemini-generated-image-dbk70edbk70edbk7

CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू

CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।


Read More...
img-20251224-075408

सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे...75 वर्षीय गुरुमुख दास वाधवा ने सैकड़ों परिवारों को अपने शरीर और आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया है

यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।


Read More...
img-20251221-141817

खुशनुमा मौसम... सुबह-सुबह पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य बना दिया

पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।


Read More...
mixcollage-20-dec-2025-07-03-am-2397

एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण

ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।


Read More...