- Post by Admin on Wednesday, May 13, 2026
- 197 Viewed
![]()
Who is IPS B. Sumathi: हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक महिला IPS अधिकारी का अनोखा और साहसी कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. मलकाजगिरी की नई पुलिस कमिश्नर IPS बी. सुमति ने आधी रात खुद सड़क पर उतरकर महिलाओं की सुरक्षा का सच जानने का फैसला किया. सलवार-सूट पहनकर और सिर्फ मोबाइल फोन लेकर वह आम महिला की तरह बस स्टॉप पर पहुंचीं. करीब तीन घंटे तक चले इस अंडरकवर ऑपरेशन में जो कुछ उन्होंने देखा, उसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए.
कौन हैं IPS बी. सुमति? IPS बी. सुमति 2006 बैच की वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं. उन्हें 1 मई 2026 को मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नरेट की पहली महिला कमिश्नर नियुक्त किया गया. उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं. वह स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच और माओवादी गतिविधियों से जुड़े ऑपरेशनों में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह CID Women Protection Cell में DIG के पद पर भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर काम किया. उन्होंने अपने पुलिस करियर की शुरुआत साल 2001 में वारंगल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में की थी.
आधी रात बस स्टॉप पर पहुंचीं महिला कमिश्नर पद संभालने के तुरंत बाद IPS सुमति ने महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानने का फैसला किया. रिपोर्ट्स पर भरोसा करने के बजाय उन्होंने खुद स्थिति देखने की योजना बनाई. बताया गया कि वह रात करीब 12:30 बजे दिलसुखनगर बस स्टॉप के पास साधारण सलवार-सूट पहनकर पहुंचीं. उनके पास सिर्फ एक मोबाइल फोन था ताकि वह आम महिला यात्री की तरह दिखाई दें. 3 घंटे तक सड़क पर रहीं, कई लोग पहुंचे पास ऑपरेशन के दौरान कई पुरुष उनके पास आए. कुछ ने बातचीत करने की कोशिश की तो कुछ लोग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखते दिखे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 लोग अलग-अलग समय पर उनके आसपास पहुंचे. इस दौरान पुलिस की गाड़ियां भी इलाके से गुजरीं, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं पहचाना क्योंकि स्थानीय पुलिस स्टेशन को इस ऑपरेशन की जानकारी नहीं दी गई थी. करीब 3:30 बजे एक कांस्टेबल को शक हुआ, जिसके बाद नाइट ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे.
ऑपरेशन के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई इस घटना के बाद इलाके में लगातार तीन दिनों तक विशेष नाइट पेट्रोलिंग चलाई गई. इसमें ड्रोन, लोकल पुलिस टीम और She Teams को शामिल किया गया. IPS सुमति ने बताया, कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया, उनमें ज्यादातर आसपास के प्राइवेट हॉस्टल और किराए के कमरों में रहने वाले किशोर छात्र थे.
पुलिस ने उनके परिवार वालों की मौजूदगी में काउंसलिंग भी कराई. हॉस्टल्स में मिली बड़ी लापरवाही जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इलाके के कई प्राइवेट हॉस्टल्स में CCTV कैमरे नहीं थे या रिकॉर्डिंग ठीक से मेंटेन नहीं की जा रही थी. इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने हॉस्टल मालिकों, मैनेजर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और दुकानदारों के साथ बैठक की. इस बैठक में महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने और रात में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ IPS बी. सुमति के इस अंडरकवर ऑपरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. लोग इसे जमीनी हकीकत समझने का साहसी और अनोखा तरीका बता रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा, कि अक्सर अधिकारी सिर्फ रिपोर्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन इस तरह खुद सड़क पर उतरकर हालात समझना बेहद जरूरी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. सत्यदर्शन लाइव इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
अन्य समाचार
बेहतर पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण: जब एक इशारे ने बचा ली देश की प्रेरणा...सतर्कता से सुरक्षित हुई पद्मश्री फुलबासन बाई यादव
फुलबासन बाई यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत पहचान हैं। अत्यंत साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने हजारों महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की रोशनी जगाई।
Read More...
किसी समस्या को समझने और बदलने की सच्ची इच्छा हो, तो एक साधारण इंसान भी करोड़ों लोगों के जीवन में क्रांति ला सकता है...मासिक धर्म की चुप्पी तोड़ने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित
जिस विषय पर समाज खुलकर बात करने से कतराता था, उसी मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर अरुणाचलम मुरुगनाथम ने ऐसा साहसिक कदम उठाया कि आज उनका नाम 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो समाज की चुप्पी को चुनौती देने का साहस रखती है।
Read More...
अगर इरादे मजबूत हों, तो हर अधूरापन भी एक दिन पूरी कहानी बन जाता है...थलापति विजय की कहानी साधारण शुरुआत से असाधारण मुकाम तक
एक और अनछुआ पहलू जो अक्सर चर्चाओं में आता है, वह है विजय का सामाजिक सरोकार। वह कई बार चुपचाप जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं।
Read More...
मुश्किलें चाहे कितनी भी हों, जिंदगी फिर से मुस्कुरा सकती है...एक दंपत्ति का संकल्प: 6000 बच्चों को मिला कैंसर से लड़ने का सहारा
इस पहल की शुरुआत साल 2006 में निहाल कविरात्ने और उनकी पत्नी श्यामा ने की थी। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के बाहर फुटपाथों पर इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों की पीड़ा देखकर उन्होंने यह ठान लिया कि कोई भी बच्चा सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। यहीं से ‘सेंट जूड’ की नींव पड़ी, जो आज देश के कई शहरों में फैल चुका है।
Read More...
नैचरोपैथी के जरिए हजारों जिंदगियों में नई ऊर्जा, नया विश्वास और स्वस्थ जीवन का संचार करने वाले प्रेरणादायी शख्सियत—डॉ. प्रवेश जैन
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित “PRAKRITI LIFE ENHANCER" सेंटर आज उन लोगों के लिए आशा की किरण बन चुका है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। यहां इलाज केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि प्रकृति के सिद्धांतों से किया जाता है—जहां शरीर को खुद ठीक होने का अवसर दिया जाता है।
Read More...
उम्मीदों की नई सुबह...जब कोई अधिकारी अपने दायित्व से आगे बढ़कर दिल से काम करता है, तो बदलाव सिर्फ दिखता नहीं, बल्कि महसूस होता है
कलेक्टर नम्रता जैन का यह प्रयास सिर्फ एक शुरुआत है, लेकिन यह शुरुआत ही सबसे बड़ी जीत होती है। जब कोई अधिकारी अपने दायित्व से आगे बढ़कर दिल से काम करता है, तो बदलाव सिर्फ दिखता नहीं, बल्कि महसूस होता है। नारायणपुर की यह सुबह आने वाले कल की एक मजबूत नींव बन चुकी है।
Read More...
सेवा, समर्पण और स्किन केयर... आत्मविश्वास गढ़ने वाली डॉक्टर सुगंध गांधी
जब कोई मरीज आईने में खुद को देखकर मुस्कुराने लगे, जब उसकी झिझक खत्म होकर आत्मविश्वास में बदल जाए वहीं से एक त्वचा रोग विशेषज्ञ के काम की असली सफलता शुरू होती है
Read More...
सामूहिक प्रयास की शक्ति....जब लखनऊ में आग लगने से 300 घर नष्ट हो गए, तो इस समुदाय ने परिवारों को नए सिरे से जीवन शुरू करने में मदद करने के लिए आगे कदम बढ़ाया
इस भारी नुकसान के बीच एकजुटता की एक प्रबल भावना भी उभर रही है। पड़ोसियों द्वारा मलबे में से सामान निकालने में एक-दूसरे की मदद करने से लेकर व्यक्तियों द्वारा अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने तक, यह प्रतिक्रिया पूरी तरह से सामुदायिक भावना से प्रेरित रही है। यही सामूहिक प्रयास परिवारों को उबरने की दिशा में पहला कदम उठाने में मदद कर रहा है।
Read More...
नीली सीमाओं से सशक्त होता जंगल: रंजारा गाँव की अनोखी पहल
ग्राम सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने जंगल की सीमाओं को चिन्हित करने के लिए पेड़ों पर नीले रंग के निशान लगाए हैं। ये निशान केवल सीमांकन नहीं, बल्कि एकता, पहचान और संरक्षण के प्रतीक बन चुके हैं।
Read More...
जैविक क्रांति की नायिका: अपूर्वा त्रिपाठी को राष्ट्रीय ‘स्पाइस आइकन 2026’ सम्मान
16-17 अप्रैल को आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से प्रगतिशील किसान, एफपीओ, एग्री-स्टार्टअप, वैज्ञानिक और नीति-निर्माता शामिल हुए। मंच पर गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सी. के. टिम्बाडिया, कृषिजगत के वरिष्ठ व्यक्तित्व एम. सी. डॉमिनिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपूर्वा त्रिपाठी को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया
Read More...