- Post by Admin on Thursday, Dec 11, 2025
- 357 Viewed
![]()
सत्यदर्शन लाइव डेस्क : सर्द हवाएं हों या तेज बारिश, चुनावी हलचल हो या कोई निजी कठिनाई, लेकिन एक शिक्षिका ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने 28 वर्षों के करियर में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। कर्तव्य की मिसाल इस महिला ने नौकरी के दौरान न तो बीमारी, ना ही कोई शादी समारोह किसी भी कारण से कोई छुट्टी की। वहीं जब वह रिटायर हुईं तो भी उनकी कर्तव्यनिष्ठता में कमी नहीं आई। इस शिक्षिका ने बिना फीस बच्चों को पढ़ाना जारी रखा। यह सूपर टीचर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली हैं। यहां राज्यधरपुर नेताजी हाई स्कूल में कार्यरत सुपर्णा घोष की कहानी हर किसी के लिए मिसाल है।
सुपर्णा घोष का जीवन परिचय : हुगली की सुपर्णा घोष पेशे से शिक्षिका हैं। उन्होंने 2 मई 1997 से 31 अक्टूबर 2024 तक 28 साल 6 महीने अपने जीवन के करियर को दिए। लेकिन इस पूरी अवधि में उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली। न तो सिक लीव और ना ही कैजुअल लीव। अब सुपर्णा सेवानिवृद्त हो चुकी हैं। हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी सुपर्णा ने बिना तनख्वाह पढ़ाना जारी रखा।
आज जब लोग नौकरी में छुट्टी पाने के अवसर खोजते हैं, सुपर्णा घोष उस सोच को चुनौती देती हैं। उनकी आंखों की चमक और शब्दों की दृढ़ता हमेशा यही कहती है, “स्कूल मेरा परिवार है। पढ़ाना मेरी पूजा।”
शिक्षा का सपना: दुर्गापुर में जन्मी और पली-बढ़ी सुपर्णा घोष के जीवन में किताबें, स्कूल और सपने हमेशा साथ रहे। सुपर्णा ने बर्दवान यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। बाद में चंदननगर गवर्नमेंट कॉलेज से बीएड किया। करियर की शुरुआत उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह से की, जहां से उन्होंने पहली नौकरी की। इस बीच उन्होंने शादी की और हावड़ा आमता में शिफ्ट हो गईं। यहां से उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ। जब वह गर्भवती थी, तब उन्हें श्रीरामपुर के स्कूल में नौकरी का अवसर मिला, जिन्हें अपनाने में उन्हें झिझक महसूस नहीं हुई। उन्होंने उस अवस्था में कर्तव्य पहले और कठिनाई को बाद में रखा।
मां भी, गुरु भी: बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद वो वापस कक्षा में थीं। उनकी नन्ही सी बच्ची घर पर नैनी के पास रहती और खुद मां स्कूल में बच्चों का भविष्य संवार रही होती। उन्होंने इसे संघर्ष नहीं विश्वास माना। उनकी बेटी ने भी चंदननगर के सेंट जोजेफ काॅन्वेंट से पढ़ाई पूरी करके इतिहास से आगे की शिक्षा हासिल की। आज वह खुद पेशे से टीचर हैं, बिल्कुल अपनी मां की तरह।
बीमारी, तनाव और जिम्मेदारियां कुछ न बना रुकावट: इन 28 वर्षों में पश्चिम बंगाल में तीन मुख्यमंत्री बदले। देश में नीतियां बदलीं, सिस्टम बदले लेकिन सुपर्णा घोष की हाजिरी रजिस्टर में एक भी अनुपस्थित नहीं लिखी गई। वह कहती हैं, “बीमार थी तो भी स्कूल गई। स्कूल ही सब कुछ है। बाकी सब बाद में।”
रिटायरमेंट के बाद भी सेवा, बिना वेतन: 31 अक्टूबर 2024 को जब उनका रिटायरमेंट हुआ, तब लोगों ने समझा अब सुपर्णा आराम करेंगी। लेकिन अगले ही दिन वो फिर उसी स्कूल में थीं। इस बार बिना सैलरी सिर्फ समर्पण के साथ। उनके लिए शिक्षा नौकरी नहीं, मानवता का कर्तव्य है।
परिवार का मिला साथ : सुपर्णा के पति केमिकल इंजीनियर हैं। वह भी रिटायरमेंट के बाद भी काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा पत्नी को प्रोत्साहित किया क्योंकि वो जानते हैं, उनकी पत्नी बच्चों के भविष्य की निर्माता है। सुपर्णा घोष ने सिर्फ इतिहास पढ़ाया नहीं, अपने जीवन से इतिहास रचा है। उनकी कहानी बताती है कि जब शिक्षक अपने कर्तव्य को पूजा मान ले तो देश का भविष्य कभी अंधेरा नहीं हो सकता।
अन्य समाचार
परिवर्तन के साथ चलना ज़रूरी है, लेकिन अपनी पहचान खोकर नहीं...गहनों में सजी संस्कृति, परंपरा को संवारती शुभा कलाकृति
छत्तीसगढ़ की महिलाएँ मेहनतकश हैं, उनके हाथों में पसीने की चमक है और आभूषणों में आत्मसम्मान की झलक। पारंपरिक गहने केवल सजावट नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतीक रहे हैं। मगर यह भी सत्य है कि जिस चीज़ का उपयोग कम होने लगता है, वह धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ती है। आधुनिकता की तेज़ रफ्तार और बदलते फैशन ने इन पारंपरिक गहनों को भी हाशिए पर ला खड़ा किया।
Read More...
15 हजार घोंसलों से लौटी चहचहाहट: सामूहिक प्रयासों ने लौटाई गौरैयों की दुनिया
चेन्नई में एक व्यक्ति की पहल अब शहरी संरक्षण की मिसाल बन चुकी है। महज़ एक साल पहले लगाए गए 15,000 घोंसले के बक्सों के बाद, शहर में गौरैया फिर से दिखाई देने लगी हैं।
Read More...
आत्मनिर्भरता की राह : नाबार्ड के ग्रामीण भारत महोत्सव में रुचि महिला मंडल की सशक्त मौजूदगी
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित यह 10 दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव 19 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक गांधी मैदान, पटना में आयोजित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों और ग्रामीण उद्यमियों ने अपने उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण भारत की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का सशक्त परिचय दिया।
Read More...
NHAI: एनएच-45 पर भारत की पहली वाइल्डलाइफ-सेफ सड़क, विकास और संरक्षण का नया मॉडल
सड़क विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने के मकसद से अपनी तरह की पहली पहल में, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे 45 के एक अहम हिस्से पर इनोवेटिव 'टेबल-टॉप रेड रोड मार्किंग' शुरू की है।
Read More...
कर्मयोगी....एयर इंडिया ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हेलमेट मैन ऑफ़ इंडिया’ को किया सम्मानित
हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार ने, एक सड़क हादसे में अपने खास मित्र को खोने के बाद विक्टिम बनकर विलुप्त रहकर जीना स्वीकार नहीं किया. बल्कि पिछले 12 वर्षों से हर दिन सड़कों पर दुर्घटनाओं के खिलाफ जागरूकता की लड़ाई लड़ रहे हैं.
Read More...
तैराकी की एक असाधारण चुनौती: सीमाओं को तय करने में तत्पर रहने वाली इस दुनिया में, 10 वर्षीय बच्ची ने यह साबित कर दिया कि शरीर की उम्र से कहीं अधिक हृदय की शक्ति मायने रखती है
अपने 10वें जन्मदिन पर, आनवी सुवर्णा ने उत्सव की जगह चुनौती को चुना और भोर में अटल सेतु से गेटवे ऑफ इंडिया तक 17 किलोमीटर तैरकर यह साबित कर दिया कि बहादुरी उम्र की प्रतीक्षा नहीं करती।
Read More...
परिवर्तन लाने वाले : तालाबों की गंदगी हटाकर स्वच्छ पानी लौटाना हो या घने जंगलों को बचाने की जिद...बदलाव वही करता है जो बदलने की ठान लेता है और वीरेंद्र ने यह ठान लिया
Social changemakers परिवर्तन का बीजारोपण तभी सच्चा फल देता है जब वह दिल से निकले, छत्तीसगढ़ के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का हर कदम लोगों को प्रेरित करता है।
Read More...
बदलाव संभव है, यदि इच्छाशक्ति हो...हरियाली और आशा से पुनर्जीवित शहर, सामूहिक प्रयास की नई सुबह
बेंगलुरु का K100 कोई साधारण नाला नहीं था। यह शहर के 500 साल पुराने राजकालुवे सिस्टम का हिस्सा है, जिसे केम्पेगौड़ा ने शहर के तालाबों और जलस्रोतों को जोड़ने के लिए बनाया था। लेकिन तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण ने इसकी तस्वीर बदल दी
Read More...
"बिर होरो नी".....400 एकड़ जंगल को बचाने की अद्भुत स्वशासन परंपरा
जल, जंगल और जमीन की धरती झारखंड. इस राज्य का नाम भी जंगलों के कारण ही झारखंड पड़ा है. आदिवासियों की बहुतायत संख्या वाला यह राज्य जंगलों की भूमि वाला राज्य इसलिए बन पाया क्योंकि, इसके जंगलों को बचाने का जिम्मा सिर्फ वन विभाग ने नहीं उठा रखा है. बल्कि यहां के लोग भी इसे लेकर बहुत जागरूक हैं.
Read More...
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस....सीमाओं से परे सोचने वाले आर्टिस्ट बसंत साहू....पर्वतों से अड़िग चित्रसेन...शिक्षा के माध्यम से उजियारा की ओर ले जाने वाले होरी लाल यादव
दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि इंसान के अदम्य साहस और क्षमताओं की पहचान है. चुनौती तब नहीं होती जब शरीर सीमित हो, बल्कि तब होती है जब समाज संकीर्ण दृष्टि से किसी की क्षमता को आंकता है.
Read More...