राजनांदगांव।राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPID), सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव में सोमवार को स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया सहित समग्र शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं जिला शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती स्मिता महोबिया ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उपस्थित अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों ने भी अपने उद्बोधन में समावेशी शिक्षा, समय पर पहचान एवं पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया तथा शिक्षकों और बीआरपी को बच्चों के सर्वेक्षण एवं सहायता कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान PMDK विभाग के माध्यम से 10 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, एलएस ब्रेस, नी ब्रेस, वॉकिंग एवं सीटिंग केन तथा वॉकिंग स्टिक सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। तकनीकी सत्र में डॉ. किशन लाल बैरवा ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण संबंधी उन्मुखीकरण प्रदान किया, वहीं श्री प्रशांत मेश्राम ने CRC राजनांदगांव द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिले के 180 शिक्षक एवं बीआरपी शामिल हुए। उन्हें CRC के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया, जहां संस्थान की सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला का समन्वयन श्रीमती चुनमुन मोहंती ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में CRC के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Share

अन्य समाचार

img-20260804-082113

गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


Read More...
7d9dfab0-8d40-43d0-aac8-9ad7ee7d3738

पौधारोपण के साथ मनाया गया नन्ही बिटिया सिरजनहार कौर का जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


Read More...
img-20260627-wa0018

मजदूरी की मजबूरी क़ो दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुमारी...राज्य आजीविका मिशन (बिहान) से बनाया स्वरोजगार का साम्राज्य

​राजकुमारी साहू का शुरुआती जीवन किसी आम साधनहीन ग्रामीण महिला की तरह अभावों के साए में बीता। परिवार में आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जब गाँव में उम्मीद की सारी खिड़कियाँ बंद नजर आने लगीं, तो रोजगार के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ा।


Read More...
8b653e15-fbb1-495a-84fa-f7e80ac96359

निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में 28 जून को मनेगी 629वीं कबीर जयंती

नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में संत कबीरदास की 629वीं जयंती 28 जून, रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई जाएगी


Read More...
img-20260624-083802

स्थापना दिवस विशेष.....11 वर्षों से उम्मीदों को पंख दे रहा सीआरसी राजनांदगांव: दिव्यांगजनों के जीवन में ला रहा सकारात्मक बदलाव

25 जून 2026 को अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण करने जा रहा यह केंद्र आज छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तिकरण का एक सशक्त स्तंभ बन चुका है।


Read More...
img-20260620-wa0003

स्वास्थ्य जागरूकता से पर्यावरण संरक्षण तक: सीआरसी राजनांदगांव का बहुआयामी आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक महोदया द्वारा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल चंद्र, शिशु रोग विशेषज्ञ, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव तथा डॉ. वंदना, जिला सूक्ष्मजीव विज्ञानी (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), राजनांदगांव मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में उपस्थित रहीं।


Read More...
img-20260619-wa0007

नई सुबह : हिंसा के साये से शिक्षा की रोशनी तक... बेटियों की आँखों में पूरे होते अधूरे सपने

धीरेंद्र बबला साहू के जीवन में वह दौर भी आया जब माओवादी हिंसा ने उनके परिवार को गहरा घाव दिया। उनके पिता स्वर्गीय बबला साहू की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। एक ऐसा दर्द, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। परिवार लंबे समय तक उस सदमे से उबरने की कोशिश करता रहा और भविष्य अनिश्चित दिखाई देने लगा था।


Read More...
c6339889-d8f9-4d4c-ba92-05c040e0d987

युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का अवसर, शासकीय पॉलिटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 15 जून तक

विदित हो कि संस्था में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग एंट्रेंस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी जैसी रोजगार उन्मुख तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित है ।


Read More...
1781012144-f46491b9e5ec978269fd

सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : 42 विभागों के 8 हजार अधिकारी 1195 श्रेणियों में शिकायतों का करेंगे समयबद्ध निराकरण

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाए।


Read More...
img-20260610-wa0001

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन्मदिन पर जंगल में 250 देसी आम के बीज फेंके

जंगल में प्राकृतिक फल वाले पेड़ कम होते जा रहे हैं। ऐसे में गुठली रोपण से 5-7 साल में फलदार वृक्षों से भर जाएगा। इससे पशु -पक्षियों को भोजन के लिए गांवों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा।


Read More...