- Post by Admin on Monday, Oct 27, 2025
- 505 Viewed
![]()
Chhath Puja 2025: छठ के महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है और आज इस त्योहार का तीसरा दिन है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अपने परिवार की खुशहाली की उपासना-कामना की जाती है. यह त्योहार छठी मैय्या और सूर्यदेव को समर्पित किया जाता है, जो कि कार्तिक और चैत्र दोनों मास में मनाया जाता है. छठ पूजा का यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है. लेकिन, सवाल ये उठता है कि इस व्रत में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है. चलिए जानते हैं.
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व :छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और जीवन के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने की भावना दर्शाता है. मान्यताओं के अनुसार, यह अर्घ्य सूर्यदेव की पत्नी प्रत्यूषा को समर्पित है, जो कि सूर्य की अंतिम किरण होती है.
शाम को सूर्य को अर्घ्य देने की विधि : छठ पूजा के तीसरे दिन शाम को सभी व्रती महिलाएं इकट्ठी होकर सूर्य देव की पूजा-उपासना करती हैं. छठ पूजा में शाम का अर्घ्य बहुत पवित्र माना जाता है. इस समय व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया का आभार व्यक्त करती हैं. सूर्यास्त से पहले व्रती स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनती हैं और बांस की सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, दीपक और गन्ना रखती हैं. फिर, नदी या घर के आंगन में जल से भरे पात्र के सामने खड़ी होकर सूर्य देव की दिशा में मुख करके 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र के साथ अर्घ्य देती हैं. इस दौरान छठी मइया के भजन गाए जाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. अर्घ्य के बाद व्रती पूरी रात जागरण करती हैं और अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करती हैं.
सूर्य को अर्घ्य देने का सही तरीका (Surya Arghya Niyam): सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सबसे अच्छा पात्र है तांबे के बर्तन. अगर तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो उससे एक तरीके की ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है. सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे अच्छा समय होता है सूर्योदय. आप चाहे तो सूर्य को अर्घ्य सूर्योदय के एक घंटे बाद भी दे सकते हैं. सबसे पहले सूर्य को जल अर्पित किए जाने वाले जल में लाल चंदन, सिंदूर और लाल फूल को मिलाएं.
अर्घ्य देते समय सूर्य की किरणों पर भी ध्यान देना चाहिए कि किरणें हल्की हो न कि बहुत तेज. अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र ‘ओम सूर्याय नमः’ का 11 बार जप करना चाहिए. इसके बाद सूरज की ओर मुंह करते हुए 3 बार परिक्रमा करनी चाहिए. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए केवल तांबे के बर्तन या ग्लास का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इस दौरान गायत्री मंत्र का भी जाप करना भी शुभ माना जाता है. सूर्य पूर्व दिशा में निकलता है इसलिए अर्घ्य भी उसी दिशा में अर्पित करना फलदायी है.
अन्य समाचार
भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी, जिनकी इच्छाशक्ति ने बदला देश का भविष्य
Indira Gandhi Death Anniversary 2025: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनका जीवन परिचय, प्रमुख उपलब्धियां और ऐतिहासिक निर्णय जिन्होंने बदला भारत का भविष्य।
Read More...
बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने मात्र पांच महीने में वह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया जिसे हासिल करने में 18 साल लगते हैं
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कांस्टेबल शिवानी ने मात्र पांच महीनों में हेड कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह पदोन्नति 2025 में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मिली। महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिवानी का अगला लक्ष्य विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह उपलब्धि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार हुई है।
Read More...
डॉ. स्नेहा भार्गव का पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट से लेकर एम्स की पहली महिला निदेशक बनने तक का सफर
आज जब देश में लाखों महिलाएं डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो डॉ. स्नेह भार्गव पहली महिला रेडियोलाॅजिस्ट्स बनने से लेकर एम्स की पहली महिला डायरेक्टर बनने तक के सफर से प्रेरणा ले सकती हैं।
Read More...
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 : "मारिया कोरिना माचाडो" एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के प्रयासों के लिए मिला है। समिति ने उन्हें लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला बताया। वेनेज़ुएला के चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Read More...
प्रथा : आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है
आर्यतारा शाक्य के चयन ने एक बार फिर इस प्राचीन परंपरा को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है।
Read More...
जारवा जनजाति की जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर
भारत की जनजातीय विविधता में अंडमान की जारवा जनजाति अत्यंत रहस्यमयी और विलुप्ति के कगार पर मानी जाती है।
Read More...
1 रुपये में सिर्फ इडली नहीं, अपनापन परोसती हैं इडली अम्मा
इडली अम्मा कमला महल की कहानी सिर्फ इडली बनाने की नहीं, बल्कि समाज को अपनापन और आत्मीयता देने की कहानी है। उन्होंने साबित किया कि बिना ब्रांड, बिना शोहरत और बिना लालच के भी कोई दिल नहीं जीत सकता।
Read More...
सड़क पर जीवन बचाने का संकल्प...एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा पुरस्कार
इस योजना का मूल उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य में मदद करेगा, उससे पुलिस या चिकित्सक अनावश्यक प्रश्न नहीं करेंगे।
Read More...
भारत ने बनाई स्वदेशी माइक्रो चिप : आत्मनिर्भर भारत का डिजिटल हीरा
दुनिया में अभी ताइवान अमेरिका चीन दक्षिण कोरिया मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। वहीं अब भारत ने भी स्वदेशी चिप बना ली जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
Read More...
22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, ब्रेड-दूध से कार-एसी तक होंगे सस्ते
मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत अब सिर्फ दो दरें - 5% और 18% होंगी। 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं।
Read More...