भारत के चिकित्सा इतिहास में कुछ नाम ऐसे दर्ज हैं जिन्होंने केवल अपने क्षेत्र में नहीं, बल्कि समाज में भी महिलाओं की भूमिका को परिभाषित किया। डॉ. स्नेह भार्गव उन्हीं प्रेरणास्रोतों में से एक हैं। वह भारत की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट्स में से एक हैं, जिन्होंने न केवल एम्स (AIIMS) जैसी प्रतिष्ठित संस्था में अपनी पहचान बनाई, बल्कि यह साबित किया कि महिलाएं विज्ञान और नेतृत्व दोनों में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। आज जब देश में लाखों महिलाएं डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो डॉ. स्नेह भार्गव पहली महिला रेडियोलाॅजिस्ट्स बनने से लेकर एम्स की पहली महिला डायरेक्टर बनने तक के सफर से प्रेरणा ले सकती हैं।

डॉ. स्नेह भार्गव का जन्म उस दौर में हुआ जब भारत में महिला शिक्षा एक चुनौती थी। चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति बहुत कम थी, लेकिन स्नेह जी का संकल्प अटूट था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और फिर रेडियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की। उस समय जब यह क्षेत्र तकनीकी और पुरुष-प्रधान समझा जाता था। अपने प्रारंभिक करियर में उन्होंने कई सामाजिक और पेशेवर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। डॉ. भार्गव केवल एक सफल डॉक्टर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकएमल साइंसेज (AIIMS) की पहली महिला डायरेक्टर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उन्होंने एम्स में आधुनिक रेडियोलॉजी तकनीकों की नींव रखी और कई पीढ़ियों के डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया। उनके नेतृत्व में संस्थान ने शोध, चिकित्सा शिक्षा और मरीज सेवा के क्षेत्र में नये आयाम छुए।

इंदिरा गांधी के अंतिम क्षणों का डाॅ. स्नेह को अनुभव : 31 अक्टूबर 1984 को डॉ. स्नेह भार्गव का एम्स की निदेशक के रूप में पहला दिन था, उसी समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गोलियों से घायल अवस्था में एम्स लाया गया। डाॅ. स्नेह ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इंदिरा गांधी को देखा और उनके अंतिम क्षणों की अनुभव किया।

डॉ. स्नेह भार्गव का सम्मान और योगदान वह भारत की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट्स में से एक थीं। एम्स की पहली महिला डायरेक्टर होने का गौरव मिला। भारतीय रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य बनीं। चिकित्सा शिक्षा और महिला भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाई। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Share

अन्य समाचार

indira-2ea8acd3ad94feff97ba1022bc84fb67

भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी, जिनकी इच्छाशक्ति ने बदला देश का भविष्य

Indira Gandhi Death Anniversary 2025: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनका जीवन परिचय, प्रमुख उपलब्धियां और ऐतिहासिक निर्णय जिन्होंने बदला भारत का भविष्य।


Read More...
people-8112172-1280

Chhath Puja 2025: छठ पूजा, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का तीसरा दिन होता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से आज शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा


Read More...
img-20251024-072155

बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने मात्र पांच महीने में वह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया जिसे हासिल करने में 18 साल लगते हैं

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कांस्टेबल शिवानी ने मात्र पांच महीनों में हेड कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह पदोन्नति 2025 में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मिली। महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिवानी का अगला लक्ष्य विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह उपलब्धि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार हुई है।


Read More...
img-20251011-085302

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 : "मारिया कोरिना माचाडो" एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के प्रयासों के लिए मिला है। समिति ने उन्हें लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला बताया। वेनेज़ुएला के चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Read More...
nepal-kumari-fee41170fca31bd38b6e20b69bc97a48

प्रथा : आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है

आर्यतारा शाक्य के चयन ने एक बार फिर इस प्राचीन परंपरा को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है।


Read More...
images-5

जारवा जनजाति की जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर

भारत की जनजातीय विविधता में अंडमान की जारवा जनजाति अत्यंत रहस्यमयी और विलुप्ति के कगार पर मानी जाती है।


Read More...
kamalathal-idli-amma-8a754da24c039c68ec4bc6f603f2ab66

1 रुपये में सिर्फ इडली नहीं, अपनापन परोसती हैं इडली अम्मा

इडली अम्मा कमला महल की कहानी सिर्फ इडली बनाने की नहीं, बल्कि समाज को अपनापन और आत्मीयता देने की कहानी है। उन्होंने साबित किया कि बिना ब्रांड, बिना शोहरत और बिना लालच के भी कोई दिल नहीं जीत सकता।


Read More...
mountains-3771960-1280-1

सड़क पर जीवन बचाने का संकल्प...एक्‍सीडेंट में घायल को अस्‍पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा पुरस्कार

इस योजना का मूल उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य में मदद करेगा, उससे पुलिस या चिकित्सक अनावश्यक प्रश्न नहीं करेंगे।


Read More...
03-09-2025-chip-24033935-73744393

भारत ने बनाई स्वदेशी माइक्रो चिप : आत्मनिर्भर भारत का डिजिटल हीरा

दुनिया में अभी ताइवान अमेरिका चीन दक्षिण कोरिया मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। वहीं अब भारत ने भी स्वदेशी चिप बना ली जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।


Read More...
images-2

22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, ब्रेड-दूध से कार-एसी तक होंगे सस्ते

मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत अब सिर्फ दो दरें - 5% और 18% होंगी। 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं।


Read More...