Kamalathal known As Idli Amma : तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की एक 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलाथल को लोग प्यार से इडली अम्मा कहते हैं। इडली अम्मा ने अपने जीवन के पिछले तीन दशक समाज की सेवा में समर्पित कर दिए हैं। उनका लक्ष्य कभी पैसा कमाना नहीं रहा, बल्कि भूखे को सस्ता और पौष्टिक भोजन देना रहा है। जहां आज एक इडली की कीमत 10-20 रुपये हो चुकी है, वहीं कमलाथल आज भी सिर्फ एक रुपये में इडली बेचती हैं और वो भी ताजी, गरमा-गरम और चटनी के साथ।

इडली अम्मा कमलाथल की कहानी सिर्फ इडली बेचने की नहीं, बल्कि समाज को अपनापन और आत्मीयता देने की कहानी है। उन्होंने ये साबित किया कि बिना ब्रांड, बिना शोहरत और बिना लालच के भी कोई दिल जीत सकता है।

सिर्फ 1 रुपये में इडली, 30 वर्षों से: कमलाथल का जीवन पैसा कमाने की होड़ से कोसों दूर है। वाडी वेलमपलायम गांव की इस महिला का मिशन है, गरीब मजदूरों को सस्ती, सेहतमंद और स्वादिष्ट इडली देना। वह हर सुबह 5 बजे उठकर खुद खाना बनाती हैं और 6 बजे से दुकान खोल देती हैं।

बिना ब्रांड, बिना सोशल मीडिया : कमलाथल के पास न कोई सोशल मीडिया है, न प्रचार का जरिया। फिर भी उनकी सादगी और सेवा भावना ने पूरे देश को उनका फैन बना दिया है। बोलुवमपट्टी, पूलुवमपट्टी और मथीपलायम जैसे गांवों से लोग रोज उनकी दुकान पर आते हैं।

लकड़ी से गैस तक का सफर: कई वर्षों तक उन्होंने लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया। लेकिन जब आनंद महिंद्रा ने उनकी कहानी देखी तो उन्होंने LPG गैस, किचन सेट और बाद में नया घर तक गिफ्ट किया। भारत पेट्रोलियम ने ग्राइंडर और कनेक्शन देकर उनका काम आसान बनाया।

कोरोना में भी रुकी नहीं सेवा: कोविड जैसे संकट में भी जब कई दुकानें बंद थीं, तब भी इडली अम्मा रोज गरीबों के लिए इडली बनाती रहीं। उनकी दुकान जरूरतमंदों के लिए भोजनालय बन गई थी। कमलाथल बताती हैं कि “मुनाफे के लिए नहीं, मन की संतुष्टि के लिए काम करो।” उनकी कहानी आज की पीढ़ी को यह सिखाती है कि नाम कमाने के लिए बड़ी कंपनी नहीं, बड़ा दिल होना चाहिए।

Share

अन्य समाचार

indira-2ea8acd3ad94feff97ba1022bc84fb67

भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी, जिनकी इच्छाशक्ति ने बदला देश का भविष्य

Indira Gandhi Death Anniversary 2025: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनका जीवन परिचय, प्रमुख उपलब्धियां और ऐतिहासिक निर्णय जिन्होंने बदला भारत का भविष्य।


Read More...
people-8112172-1280

Chhath Puja 2025: छठ पूजा, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का तीसरा दिन होता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से आज शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा


Read More...
img-20251024-072155

बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने मात्र पांच महीने में वह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया जिसे हासिल करने में 18 साल लगते हैं

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कांस्टेबल शिवानी ने मात्र पांच महीनों में हेड कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह पदोन्नति 2025 में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मिली। महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिवानी का अगला लक्ष्य विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह उपलब्धि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार हुई है।


Read More...
dr-sneh-bhargava-606734e4279fb99370ccc40ede518dee

डॉ. स्नेहा भार्गव का पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट से लेकर एम्स की पहली महिला निदेशक बनने तक का सफर

आज जब देश में लाखों महिलाएं डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो डॉ. स्नेह भार्गव पहली महिला रेडियोलाॅजिस्ट्स बनने से लेकर एम्स की पहली महिला डायरेक्टर बनने तक के सफर से प्रेरणा ले सकती हैं।


Read More...
img-20251011-085302

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 : "मारिया कोरिना माचाडो" एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के प्रयासों के लिए मिला है। समिति ने उन्हें लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला बताया। वेनेज़ुएला के चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Read More...
nepal-kumari-fee41170fca31bd38b6e20b69bc97a48

प्रथा : आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है

आर्यतारा शाक्य के चयन ने एक बार फिर इस प्राचीन परंपरा को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है।


Read More...
images-5

जारवा जनजाति की जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर

भारत की जनजातीय विविधता में अंडमान की जारवा जनजाति अत्यंत रहस्यमयी और विलुप्ति के कगार पर मानी जाती है।


Read More...
mountains-3771960-1280-1

सड़क पर जीवन बचाने का संकल्प...एक्‍सीडेंट में घायल को अस्‍पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा पुरस्कार

इस योजना का मूल उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य में मदद करेगा, उससे पुलिस या चिकित्सक अनावश्यक प्रश्न नहीं करेंगे।


Read More...
03-09-2025-chip-24033935-73744393

भारत ने बनाई स्वदेशी माइक्रो चिप : आत्मनिर्भर भारत का डिजिटल हीरा

दुनिया में अभी ताइवान अमेरिका चीन दक्षिण कोरिया मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। वहीं अब भारत ने भी स्वदेशी चिप बना ली जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।


Read More...
images-2

22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, ब्रेड-दूध से कार-एसी तक होंगे सस्ते

मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत अब सिर्फ दो दरें - 5% और 18% होंगी। 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं।


Read More...