- Post by Admin on Tuesday, Sep 09, 2025
- 624 Viewed
![]()
नई दिल्ली। कंप्यूटर से लेकर स्मार्टफोन और स्पेसक्राफ्ट तक, हर स्मार्ट डिवाइस सेमीकंडक्टर चिप से ही चलती है। चिप की दुनिया में ताइवान का राज है क्योंकि 60 फीसदी चिप यहीं की एक कंपनी बनाती है। वहीं अब भारत ने भी स्वदेशी चिप बना ली जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
गौरतलब है कि, दुनिया में अभी ताइवान, अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। सेमीकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में निर्मित सबसे छोटी चिप दुनिया के सबसे बड़े बदलाव को ड्राइव करेगी। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन अब 21वीं शताब्दी की शक्ति छोटी सी चिप में सिमट कर रह गई है। तेल अगर काला सोना है तो चिप डिजिटल हीरा है।
भारत में निर्मित चिप की ये है विशेषताएं : पहली पूर्ण स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ''विक्रम 3201'' चिप में कस्टम इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर है। यह चिप एक समय में 32 बिट डाटा को मैनेज कर सकती है। कंप्यूटर में डाटा मेमोरी में जगह घेरता है। इसे मापने के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे छोटी यूनिट बिट कहलाती है। माइक्रोप्रोसेसर की मदद से प्रक्षेपण यानों के नेविगेशन और नियंत्रण में मदद मिलती है। यह चिप अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में काफी मददगार हो सकती है। प्रोसेसर्स के सभी टूल्स भी स्वदेशी हैं। इसमें एडीए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए उच्च-स्तरीय समर्थन भी है, जो अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। उपग्रहों, वायु यातायात नियंत्रण प्रणालियों और रॉकेटों में इसका उपयोग होता है। चिप को अंतरिक्ष की मुश्किल परिस्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह -55 से 125 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकती है। देश में चिप निर्माण से जुड़े 10 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा हैं। इनमें 1.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। चार प्रोजेक्ट्स में पायलट आधार पर चिप का निर्माण हो रहा है। दुनियाभर में बनने वाली चिप डिजाइनिंग का 20 प्रतिशत काम भारत में होता है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में क्वालकाम, इंटेल, एनवीडिया, ब्राडकाम और मीडियाटेक जैसी वैश्विक कंपनियों ने बेंगलुरु, हैदराबाद और नोएडा में बड़े रिसर्च एंड डेवलपमेंट और डिजाइन केंद्र स्थापित किए हैं।
अन्य समाचार
भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी, जिनकी इच्छाशक्ति ने बदला देश का भविष्य
Indira Gandhi Death Anniversary 2025: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनका जीवन परिचय, प्रमुख उपलब्धियां और ऐतिहासिक निर्णय जिन्होंने बदला भारत का भविष्य।
Read More...
Chhath Puja 2025: छठ पूजा, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का तीसरा दिन होता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से आज शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा
Read More...
बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने मात्र पांच महीने में वह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया जिसे हासिल करने में 18 साल लगते हैं
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कांस्टेबल शिवानी ने मात्र पांच महीनों में हेड कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह पदोन्नति 2025 में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मिली। महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिवानी का अगला लक्ष्य विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह उपलब्धि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार हुई है।
Read More...
डॉ. स्नेहा भार्गव का पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट से लेकर एम्स की पहली महिला निदेशक बनने तक का सफर
आज जब देश में लाखों महिलाएं डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो डॉ. स्नेह भार्गव पहली महिला रेडियोलाॅजिस्ट्स बनने से लेकर एम्स की पहली महिला डायरेक्टर बनने तक के सफर से प्रेरणा ले सकती हैं।
Read More...
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 : "मारिया कोरिना माचाडो" एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के प्रयासों के लिए मिला है। समिति ने उन्हें लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला बताया। वेनेज़ुएला के चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Read More...
प्रथा : आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है
आर्यतारा शाक्य के चयन ने एक बार फिर इस प्राचीन परंपरा को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है।
Read More...
जारवा जनजाति की जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर
भारत की जनजातीय विविधता में अंडमान की जारवा जनजाति अत्यंत रहस्यमयी और विलुप्ति के कगार पर मानी जाती है।
Read More...
1 रुपये में सिर्फ इडली नहीं, अपनापन परोसती हैं इडली अम्मा
इडली अम्मा कमला महल की कहानी सिर्फ इडली बनाने की नहीं, बल्कि समाज को अपनापन और आत्मीयता देने की कहानी है। उन्होंने साबित किया कि बिना ब्रांड, बिना शोहरत और बिना लालच के भी कोई दिल नहीं जीत सकता।
Read More...
सड़क पर जीवन बचाने का संकल्प...एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा पुरस्कार
इस योजना का मूल उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य में मदद करेगा, उससे पुलिस या चिकित्सक अनावश्यक प्रश्न नहीं करेंगे।
Read More...
22 सितंबर से लागू होंगी नई जीएसटी दरें, ब्रेड-दूध से कार-एसी तक होंगे सस्ते
मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत अब सिर्फ दो दरें - 5% और 18% होंगी। 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं।
Read More...