New GST Rates List मोदी सरकार ने दूसरी पीढ़ी के आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी दरों (New GST Rates List) पर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें पांच और 18 प्रतिशत होंगी। 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। इस फैसले से महंगाई से जूझ रही जनता को राहत मिलेगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ब्रेड दूध एसी और कारें सस्ती होंगी।

नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यह फैसला महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए बड़ा राहत देने वाला और अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने वाला साबित हो सकता है। इससे ब्रेड और दूध से लेकर एसी और कार तक सस्ते होंगे। नई दरें 22 सितंबर यानी नवरात्र के पहले दिन से लागू होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से पहले ही कह चुके हैं इस बार देशवासियों को दोहरी दीपावली मनाने का मौका मिलेगा। जरूरत की चीजों पर कितनी रह जाएगी जीएसटी? बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पत्रकारों को बताया कि यह केवल जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाना नहीं, बल्कि संरचनात्मक सुधार और अनुपालन को आसान बनाना है।

इन सुधारों से आम आदमी के इस्तेमाल की अधिकांश वस्तुओं के मूल्य में कमी आएगी। आम आदमी या मध्य वर्ग के इस्तेमाल की वस्तुओं जैसे बालों में लगाने वाले तेल, साबुन और साइकिल पर जीएसटी दर 12 या 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगी। रोटी और परांठा पर कोई जीएसटी नहीं होगा। जीवनरक्षक दवाओं पर शून्य कर लगेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में बदलाव को लेकर काउंसिल में सभी फैसले आम सहमति से लिए गए हैं और किसी भी राज्य ने विरोध नहीं किया है। इन सुधारों से सरकार को 47,700 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व नुकसान होगा। तंबाकू, सिगरेट और लग्जरी कारों जैसी विलासिता की वस्तुओं पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है

New GST Rates: 40 फीसदी के नए स्लैब में कौन-कौन से आइटम, देखें महंगे हुए सामानों की पूरी लिस्ट अब प्रमुख वस्तुओं पर कर (New GST Rates List) सभी प्रकार के टीवी 18 प्रतिशत 350 सीसी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल 18 प्रतिशत हैंडीक्राफ्ट, मार्बल, ग्रेनाइट ब्लाक पांच प्रतिशतसीमेंट 18 प्रतिशत तिपहिया वाहन 18 प्रतिशत सभी प्रकार के आटो उपकरण 18 प्रतिशत पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट, अतिरिक्त चीनी युक्त पेय 40 प्रतिशत जीएसटी का वर्तमान स्लैब जीएसटी प्रणाली में इस समय कर के चार स्लैब हैं। इनमें 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा सोने के लिए एक विशेष दर 3 प्रतिशत है। कार, तंबाकू जैसी विलासिता की वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति सेस भी लगाया जाता है। 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली में केवल दो दरें होंगी-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। 40 प्रतिशत की विशेष दर भी शामिल की गई है।

तेजी से घूमेगा अर्थव्यवस्था का पहिया विशेषज्ञों का मानना है कि इन बदलावों से घरेलू खपत में जोरदार तेजी आ सकती है। खास कर मध्यम वर्ग चीजों पर पैसा खर्च करेगा। मांग बढ़ने से निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि 50,000 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व नुकसान के बावजूद बाजार की गतिविधियों में तेजी आएगी और अर्थव्वस्था की रफ्तार बढ़ेगी। इस तरह से सरकारी राजस्व को होने वाले तात्कालिक नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

Share

अन्य समाचार

indira-2ea8acd3ad94feff97ba1022bc84fb67

भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी, जिनकी इच्छाशक्ति ने बदला देश का भविष्य

Indira Gandhi Death Anniversary 2025: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जानिए उनका जीवन परिचय, प्रमुख उपलब्धियां और ऐतिहासिक निर्णय जिन्होंने बदला भारत का भविष्य।


Read More...
people-8112172-1280

Chhath Puja 2025: छठ पूजा, जानें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का तीसरा दिन होता है. इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से आज शाम सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा


Read More...
img-20251024-072155

बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने मात्र पांच महीने में वह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया जिसे हासिल करने में 18 साल लगते हैं

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कांस्टेबल शिवानी ने मात्र पांच महीनों में हेड कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। उन्हें यह पदोन्नति 2025 में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद मिली। महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिवानी का अगला लक्ष्य विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह उपलब्धि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार हुई है।


Read More...
dr-sneh-bhargava-606734e4279fb99370ccc40ede518dee

डॉ. स्नेहा भार्गव का पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट से लेकर एम्स की पहली महिला निदेशक बनने तक का सफर

आज जब देश में लाखों महिलाएं डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं, तो डॉ. स्नेह भार्गव पहली महिला रेडियोलाॅजिस्ट्स बनने से लेकर एम्स की पहली महिला डायरेक्टर बनने तक के सफर से प्रेरणा ले सकती हैं।


Read More...
img-20251011-085302

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 : "मारिया कोरिना माचाडो" एक ऐसी महिला जो बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती है

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया। उन्हें यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के प्रयासों के लिए मिला है। समिति ने उन्हें लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला बताया। वेनेज़ुएला के चुनावों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Read More...
nepal-kumari-fee41170fca31bd38b6e20b69bc97a48

प्रथा : आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है

आर्यतारा शाक्य के चयन ने एक बार फिर इस प्राचीन परंपरा को चर्चा में ला दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं आर्यतारा शाक्य, क्या है कुमारी प्रथा और कैसे एक छोटी बच्ची नेपाल की जीवित देवी बनती है।


Read More...
images-5

जारवा जनजाति की जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सक डॉ. रतन चंद्र कर

भारत की जनजातीय विविधता में अंडमान की जारवा जनजाति अत्यंत रहस्यमयी और विलुप्ति के कगार पर मानी जाती है।


Read More...
kamalathal-idli-amma-8a754da24c039c68ec4bc6f603f2ab66

1 रुपये में सिर्फ इडली नहीं, अपनापन परोसती हैं इडली अम्मा

इडली अम्मा कमला महल की कहानी सिर्फ इडली बनाने की नहीं, बल्कि समाज को अपनापन और आत्मीयता देने की कहानी है। उन्होंने साबित किया कि बिना ब्रांड, बिना शोहरत और बिना लालच के भी कोई दिल नहीं जीत सकता।


Read More...
mountains-3771960-1280-1

सड़क पर जीवन बचाने का संकल्प...एक्‍सीडेंट में घायल को अस्‍पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा पुरस्कार

इस योजना का मूल उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाना। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस नेक कार्य में मदद करेगा, उससे पुलिस या चिकित्सक अनावश्यक प्रश्न नहीं करेंगे।


Read More...
03-09-2025-chip-24033935-73744393

भारत ने बनाई स्वदेशी माइक्रो चिप : आत्मनिर्भर भारत का डिजिटल हीरा

दुनिया में अभी ताइवान अमेरिका चीन दक्षिण कोरिया मलेशिया जैसे देश चिप का निर्माण करते हैं। वहीं अब भारत ने भी स्वदेशी चिप बना ली जो कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।


Read More...